Breaking News

दस हजार वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग ने वितरित की छड़ी

  • 22 फरवरी को वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण, परीक्षण एवं मूल्यांकन समारोह का हुआ समापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय परीक्षण एवं मूल्यांकन  समारोह आज पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, मानस भवन के पास दुर्ग में किया गया। अरुण वोरा, दुर्ग शहर विधायक एवं अध्यक्ष छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पाोरेशन और धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम दुर्ग द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकजनों का शारीरिक, नेत्र, कान, नाक गला व नकली दांत आदि परीक्षण व साथ ही सामान्य चेकअप डॉक्टरों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 10350 वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल छडी वितरण किया गया। इस अवसर पर शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, आर.एन. वर्मा, उपाध्यक्ष, पिछडा वर्ग आयोग, देवेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, छामित गायकवाड, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, रत्ना नारमदेव एल्डरमेन, कमल रुगंटा, समाजसेवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपसंचालक समाज कल्याण संचालनालय धर्मेन्द्र कुमार साहू, कमलेश कुमार पटेल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग,  जन्तराम ठाकुर, विनय कुमार तिवारी, अरूण कुमार वर्मा, सोहन लाल बजार, सहित विशेषज्ञ डॉक्टर व उनकी टीम और अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!