Breaking News

संत गरीबदास महाराज का बोध दिवस 4 मार्च को : शिष्यों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर बुराईयों से मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया

द सीजी न्यूज

संत रामपाल महाराज के शिष्यों द्वारा गुरुवार को नगर में विशाल शोभायात्रा कबीर पंथी संत गरीबदास महाराज के बोध दिवस पर निकाली गई। 4 मार्च 2023 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत 2079 फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को संत गरीब दास जी का बोध दिवस है। परमेश्वर कबीर साहेब जी ने संत गरीबदास जी महाराज को 10 वर्ष की आयु में दर्शन देकर ज्ञान उपदेश दिया था। इस अवसर को आज शिष्य संत गरीब दास महाराज के बोध दिवस के रूप में मनाते हैं।

बंदी छोड़ गरीबदास जी महाराज के ज्ञान बोध दिवस पर सभी सतलोक आश्रमों में अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर 2-3-4 मार्च 2023 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर तीन दिवसीय अखण्ड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह जैसे कई भव्य कार्यक्रम होंगे। 

संत रामपाल जी महाराज जी का एक ही सपना है – दहेज़, पाखंड, मृत्युभोज, भ्रूण हत्या, जाति-पाति के भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों, नशे जैसी बुराइयों से मुक्त विश्व बनाना और रिश्वत खोरी भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!