Breaking News

दुर्ग जिला भाजपा संगठन में सक्रियता बढ़ी : सहकारिता, व्यवसायिक और विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से सहकारिता प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ और विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की नियुक्ति की गई है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर सहकारिता क्षेत्र के अनुभवी वरिष्ठ नेता दिलीप देशमुख की नियुक्ति की गई है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह की सहमति से जिला संयोजक पद पर प्रणय माहेश्वरी की नियुक्ति की गई है। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी की सहमति से जिला संयोजक पद पर उमा भारती साहू (अधिवक्ता) की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी दुर्ग जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने दी है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!