Breaking News

रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी का शाही अंदाज में स्वागत : दो किलोमीटर सड़क पर कालीन की तरह सजाई गई गुलाब की पंखुड़ियां

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका गांधी के स्वागत में रायपुर विमानतल के सामने लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर कालीन की तरह गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गई थी। सड़क पर फूलों की मोटी परत बिछाकर कालीन की तरह सजाने के लिए छह हजार किलो से ज्यादा गुलाब का उपयोग किया गया। रंगीन पारंपरिक परिधानों में सजे लोक कलाकार मार्ग के किनारे एक लंबे मंच पर अपनी प्रस्तुति देते रहे।

प्रियंका का स्वागत एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और पार्टी के अन्य नेताओं ने किया। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए विमानतल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक एकत्र थे। उनके विमानतल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए नारे लगाए। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुली कार में सवार होकर वाहनों के लंबे काफिले के साथ अधिवेशन स्थल के लिए रवाना हुए। काफिले में राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सड़क के किनारे कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम प्रियंका के लिए मौजूद रहा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!