Breaking News

मिशन 2023-24 : रायपुर में 26 को कांग्रेस की जनसभा : मौजूद रहेंगे देश भर के दिग्गज नेता : दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने जोरशोर से तैयारियां

द सीजी न्यूज

कांग्रेस का महाअधिवेशन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित बड़े दिग्गज नेता महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंच चुके हैं। अधिवेशन के बाद 26 फरवरी को रायपुर के जोरा में विशाल जनसभा होगी जिसमें देश भर से आए कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संगठन पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। सभी जिलों में बैठकों का दौर चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया कि कांग्रेस महाधिवेशन प्रारंभ हो चुका है। पहली बार देश भर के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के रायपुर आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। कांग्रेस के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारियों में जुटे हैं। दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले से कांग्रेस की सभा में शामिल होने बड़ी तादाद में लोग रायपुर जाएंगे। उम्मीद है कि दो लाख से ज्यादा लोग सभा में शामिल होंगे।

दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में एक नई उम्मीद का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अधिवेशन का शानदार आगाज हो चुका है। रायपुर में 26 फरवरी को आयोजित सभा को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह है। जनसभा को सफल बनाने के लिए दुर्ग शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सभी कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के साथ जोश-उत्साह से जनसभा में शामिल होंगे। रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन देश की राजनीति को नई दिशा देगा। कांग्रेस की जनसभा भी हर लिहाज से ऐतिहासिक होगी।

सभी जिलों में जनसभा को सफल बनाने जोरशोर से बैठकों का दौर

दरअसल पिछले 15 दिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर चल रहा है। 26 को एक बड़ी जनसभा होगी इसमें 2 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं और आम जनता को आमसभा में लाएं। सभा में 2 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!