द सीजी न्यूज
दुर्ग। इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पोलिंग बूथ को मजबूत करने की रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही भाजपा के प्रमुख नेता लगातार दुर्ग शहर सहित जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में एक्टिव हैं। प्रदेश स्तर के नेता लगातार दौरे कर रहे हैं और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
भाजपा का पूरा फोकस बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा के सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान को महत्व देते हुए प्राथमिकता से पूरा करने की नसीहत दी गई।
भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यशाला में कहा कि कमजोर बूथों को सशक्त बनाना है। राजनांदगांव के सांसद व बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष पांडेय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में एक संरचना तैयार की है, जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर की टोली बनाई गई है। टोली के दिशा निर्देश पर इस कार्यक्रम का संपादन होना है। पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत पूरे देश में बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। सभी कार्यकर्ता अपना बहुमूल्य समय पार्टी को प्रदान करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाएं।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी से ही हम सबकी पहचान है और उसके बिना हम सब निर्जीव हैं। पार्टी की विजय प्रदेश और देश में सुनिश्चित हो सके, इसके लिए चिंतन करते हुए इस कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाना होगा। भाजपा जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मन की बात कार्यक्रम में फोकस करते हुए मंडलवार उपस्थित मंडल अध्यक्षों से बीते माह संपन्न हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर जिले में कांग्रेस पार्टी के विधायकों के आवास का घेराव कार्यक्रम सफल रहा है। मंडलों में कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ की गठन की प्रक्रिया को पार्टी द्वारा दी गई निर्धारित समय अवधि में जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, साजा विधानसभा प्रभारी संजू नारायण सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सावला राम डाहरे, डा दयाराम साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बुथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, विनायक नातू, अलका बाघमार, केएस चौहान, अमिता बंजारे, मनोज सोनी, मदन वढ़ाई, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
