द सीजी न्यूज
भिलाई नगर/ चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हास्पिटल तक आने-जाने के लिए सिटी बस की सेवाएं शुरू हो गई है। सीसीएम कचांदुर के लिए सिटी बस का परिचालन चालू कर दिया गया है। अब सीसीएम कचांदूर तक जाने के लिए लोगों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिलने लगी है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर सिटी बस सेवा प्रारंभ की गई है। इसके अलावा कई अन्य रूट पर सिटी बस सेवा शुरू हो गई हैं। लोग इन बसों के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं और सिटी बस की सुविधा का लाभ ले रहे है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
