Breaking News

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर युवा कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह : मशाल जुलूस निकालकर किया मोदी सरकार का विरोध

द सीजी न्यूज

लोकतंत्र की आवाज दबाने के षड्यंत्र के तहत सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेसियों का गुस्सा फूटने लगा है। छग युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा के आदेश पर युवा कांग्रेस के महासचिव पृथ्वी चंद्राकर के नेतृत्व में पोलसाय पारा चौक से शहीद चौक तक सत्याग्रह मार्च किया गया। युवा कांग्रेसियों ने मशाल रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

रैली को संबोधित करते हुए पृथ्वी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शहीदों की पार्टी है। केन्द्र सरकार की तानाशाही के सामने न तो राहुल गांधी  झुकेंगे और न ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया। अब उनकी संसद सदस्यता छीन ली गई। जिस तरह कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया है, उसी तरह गांधी जी के रास्ते पर चल कर केंद्र और भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

मशाल रैली में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, जिला उपाध्यक्ष राजा अली, रतनदीप कसार, जिला महासचिव राहुल राजपूत, सतीश रजक, गौरव उमरे, एजाज खान, चिराग शर्मा, राहुल गोस्वामी, यश बाकलीवाल, शाश्वत पाण्डेय, भूपेश सेन, सोनू राजपूत, सागर पाण्डेय, योगेश दुबे, सागर शेण्डे, मोनू निर्मलकर सहित सभी युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!