- वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी बलिदान दिवस का आयोजन : 35 लोगों को दिया गया लोधी रत्न सम्मान
द सीजी न्यूज
धमधा / रानी अवंति बाई लोधी बलिदान दिवस के अवसर पर लोधी समाज ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिये आवाज बुलंद की। समाज प्रमुखों ने एक स्वर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव से कहा कि आबादी के अनुपात में लोधी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे लोधी समाज के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने साजा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
धमधा में आयोजित बलिदान महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कल्याण सिंह, उमा भारती, प्रहलाद पटेल हमारी पार्टी के नेता हैं। क्षेत्रीय स्तर पर भी लोधी समाज को अवसर मिलना चाहिये। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोधी समाज की कर्मठता और निष्ठा हमारे साथ रही है। लोधी समाज को न्याय मिलना ही चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोधी समाज के प्रदेश महासचिव रमेश पटेल ने कहा कि जब-जब भाजपा ने लोधी समाज पर भरोसा जताया, तब-तब उम्मीद से बढ़कर परिणाम दिये गए। इस बार वही उम्मीद आपसे समाज के लोगों को है। उनकी भावनाओं को हम अधिक देर तक रोक नहीं सकते। समारोह को पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु, जिलाध्यक्ष बनऊ सिंह वर्मा, युवा अध्यक्ष मूलचंद लोधी, जिला पंचायत सदस्य गोवेंद्र पटेल, सुरेंद्र कौशिक, लक्ष्य के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पूरन सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अवंति बाई लोधी के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। सामाजिक सम्मेलन में दुर्ग और बेमेतरा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर खोमन पटेल, राजेंद्र पटेल, ईश्वर पटेल, रवि वर्मा, गिरधर पटेल, मुकेश पटेल उपस्थित थे।
35 लोगों को मिला लोधी रत्न सम्मान
इस अवसर पर कृषि, शिक्षा, व्यापार व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। समाज के डॉ. भावना जंघेल, डागेंद्र कुमार वर्मा, गणेश वर्मा, सुखराम वर्मा, राजेश लोधी, शिवकुमार वर्मा, पीलाराम पटेल, बीरेंद्र पटेल, गणेश पटेल, लोधेश्वर महादेव समिति, देऊरभाना, प्रशांत पटेल, रूपेंद्र पटेल, आशीष पटेल, कमल लोधी, रामाधार पटेल, डॉ. अवधेश पटेल, जितेंद्र सिंगौर, रामेश्वर कौशिक, गुनाराम चंदेल, सुनैना पटेल, नरेश पटेल, धरमपाल वर्मा, रामावतार पटेल, ड़ॉ. आरडी पटेल, भरत वर्मा, दिनेश पटेल, संतोष पटेल, राघवेंद्र वर्मा, विश्राम सिंह पटेल, यशवन्त पटेल, दिनेश वर्मा, बलदाऊ सिंह पटेल, डा़ अनिल पटेल,अरविंद कश्यप, नवीन वर्मा को सम्मानित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


