Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की : कल गुजरात और दिल्ली प्रवास पर रहेंगे सीएम

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 3 अप्रैल को सूरत और दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर से प्लेन से सूरत रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे प्लेन से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

गौरतलब है कि आज 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्रवासियों की मांग पर दुर्ग ग्रामीण एरिया में कई सौगातों की घोषणा की। यहां से वे दुर्ग शहर के सर्किट हाउस पहुंचे जहां रात तक वे विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे हैं।

सर्किट हाउस दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान यादव समाज ने गोबर खरीदी के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भेंट मुलाकात के दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक भवन, समाज के लिए भूमि देने की मांग मुख्यमंत्री से की।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!