Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने दी दुर्ग शहर को कई सौगातें : स्वामी आत्मानंद स्कूल, खेल मैदान सहित कई विकास कार्यों से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए विकास कार्यों की सौगात दी। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित स्थानीय जनता की मांग पर सीएम ने प्रमुख विकास कार्यों की सौगातें देते हुए दुर्ग की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर की जनता को खेल, पढ़ाई, मूलभूत विकास कार्यों समेत सहित अन्य बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
ये हैं सीएम की मुख्य घोषणाएं
1. विधानसभा के विभिन्न वार्डो में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराया जायेगा।
2. मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराया जायेगा।
3. इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराया जायेगा।
4. बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली व विद्युत सुविधा का विस्तार कराया जायेगा।
5. मटन / मछली मार्केट का पुनर्निर्माण कराया जायेगा ।
6. लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण कराया जायेगा।
7. शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराया जायेगा।
8. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण कराया जायेगा।
9. नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
10. जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
11. बोरसी, पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।
12. बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!