Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद पर साधा निशाना : कहा – सरोज पांडेय अभी तक धरने पर नहीं बैठी … रसोई गैस सस्ती लग रही है क्या …

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद सरोज पांडेय पर जमकर निशाना साधा। यहां गुरुनानक सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण करने के बाद लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए सीएम ने लोगों से राशन दुकानों से चावल, शक्कर, नमक आदि मिलने और उनकी कीमत के बारे में जानकारी ली।

इसी दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सरोज पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन सरोज पांडेय अभी तक सड़क पर धरने पर नहीं बैठी। जब रसोई गैस के दाम 400 रुपए थे, तब सड़क पर धरना दिया था। आज गैस का दाम 11 सौ के ऊपर है। अब रसोई गैस का दाम सरोज को सस्ता लग रहा है क्या?

इस अवसर पर वन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, महापौर नीरज पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!