द सीजी न्यूज
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर दिये विवादास्पद बयान के बाद अब माफी मांग ली है। धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में साईं बाबा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद बवाल मच गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए अब उन्होंने अपने दिए हुए बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि किसी की भावना को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं। हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। बागेश्वर धाम के महंत ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहन कर कोई शेर नहीं बन सकता।
धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान पर हंगामा मच गया था। अब उन्होंने अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगी है। बागेश्वर सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, – ’मेरा हमेशा संतों के प्रति महापुरुषों के प्रति सम्मान है और रहेगा। मैंने कोई एक कहावत बोली जो हम अपने संदर्भ में बोल रहे थे कि अगर हम छतरी पीछे लगाकर कहें कि हम शंकराचार्य हैं तो ये कैसे हो सकता है, हमारे शंकराचार्य ने जो कहा वो हमने दोहराया कि साईं बाबा संत फ़क़ीर हो सकते हैं और उन मे लोगों की निजी आस्था है। अगर कोई व्यक्ति किसी संत गुरु को निजी आस्था से भगवान मानता है वह उसकी निजी आस्था है।’ हमारा इसमें कोई विरोध नहीं…हमारे किसी शब्द से किसी के हृदय को ठेस पहुंचीं। उसका हमें दिल की गहराइयों से दुख है और खेद है – बागेश्वर धाम सरकार।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
