Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में 33.83 करोड़ रुपए के निर्माण कार्याें का किया लोकार्पण-भूमिपूजन : गारमेंट फैक्ट्री स्थापित होगी

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याें की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहनलाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, 30 लाख रुपए के सड़क निर्माण और 24 लाख रुपए के गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट्स का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 80 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्यों, 97 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, सात करोड़ रुपए के रेडीमेड गारमेण्ट फैक्ट्री, 24 लाख रुपए के तीन महिला पिंक टायलेट निर्माण, दस करोड़ रुपए के आधुनिक हार्डवेयर व साफ्टवेयर सुविधाओं सहित बीपीओ निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में एक करोड़ चार लाख रुपए के फुटपाथ निर्माण, दो करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण कार्य, 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष, प्रकाश व्यवस्था व पेवर ब्लॉक कार्य, 25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय व अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, 83 लाख रुपए की लागत से हुडको शहीद स्मारक से उतई रोड और शहीद चौक से रेलवे ट्रैक तक डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 58, 64, 68 व 69 में दो करोड़ 70 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य और वार्ड 64 में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक और एक करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से तीन गेट व पार्किंग शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!