- भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 7 से 12 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच मिलेगा राशन
- स्कूली पुस्तकों व यूनिफार्म खरीदने के लिए स्कूल प्रबंधन पालकों को नहीं कर पाएंगे बाध्य
द सीजी न्यूज

दुर्ग / आज दोपहर में कलेक्टर जनदर्शन में विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से भीषण गर्मी के मद्देनजर जनहित में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के समय में बदलाव करने कहा था। वोरा ने भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए समय में परिर्वतन की मांग की थी। जनहित को ध्यान में रखकर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के लिए मात्र 4 घंटे के भीतर ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
कलेक्टर जनदर्शन में एक पालक ने गांधी मेमोरियल स्कूल अहिवारा की शिकायत की। आवेदक का कहना था कि स्कूल में हर साल प्रत्येक कक्षा की पुस्तकों में परिर्वतन किया जाता है। ये पुस्तकें स्कूल को कमीशन देने वाले संबंधित दुकानों में ही उपलब्ध रहती हैं। नर्सरी से प्राथमिक कक्षा तक की पुस्तकों के लिए 3 हजार से 4 हजार रुपए की राशि खर्च करना पड़ता है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करने और स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने के निर्देश दिये। आज कलेक्टर जनदर्शन में कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal