- जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी पर लगी गोली, नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे सभी
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। काफिले के जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हमले के संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था। लौटते समय पदेड़ा गांव के पास नक्सलियों ने वाहनों के काफिले पर फायरिंग की। सभी वाहन वहां से सुरक्षित निकल गए।
गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी के दौरान 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नकुलनार के पास आईईडी ब्लास्ट में भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर समेत तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। वो चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को ही उड़ा दिया था। बाद में इस सीट पर उपचुनाव हुए तब यहां से कांग्रेस विधायक ने जीत दर्ज की थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
