Breaking News

कांग्रेस बूथ प्रबंधन कमेटी की संभाग स्तरीय बैठक : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

  • विधायक वोरा ने भूपेश सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की

द सीजी न्यूज

दुर्ग संभाग के अंतर्गत 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी शंखनाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्ग शहर में राजीव भवन में संभाग स्तरीय बूथ प्रबंधन कमेटी की बैठक ली। उन्होंने चुनावी वर्ष में संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। मरकाम ने भाजपा पर प्रदेश में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होना तय है। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तरीय टीम को मजबूत बनाने का आव्हान किया।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोंच और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही दो बार उन्हें देश का सबसे लोकप्रिय सीएम चुना गया है। प्रदेश का विकास मॉडल पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। राजीव गांधी किसान,मजदूर, गोधन न्याय योजना, महतारी दुलार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, सी मार्ट, धन्वंतरि दवा दुकान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बिजली बिल हाफ योजनाओं से ना सिर्फ प्रदेश वासियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है बल्कि रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

वोरा ने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों को भी अब आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सुव्यवस्थित वातावरण , सुंदर भवन और बेहतर माहौल में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बैठक में विधायक इंद्रशाह मंडावी, गुरुदयाल बंजारे, छन्नी साहू, राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा समेत समस्त वरिष्ठ नेतागण और पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!