द सीजी न्यूज
श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग शहर विधायक, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश व्यास, ट्रस्टी मनीष वोरा ने मुख्यमंत्री से समाज के सामुदायिक भवन हेतु सहयोग प्रदान करने निवेदन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए 25 लाख रुपए प्रदान करने की सहमति प्रदान की। पुष्टिकर समाज ने राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

