द सीजी न्यूज
दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में हेमचंद यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अगर सवाल उठा रहे हैं तो इन सवालों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। एक इंस्पेक्टर को पकड़ा गया था, उसे भी छोड़ दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ने के भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी तो यूपी में हैं। वहां तो पुलिस के सामने पत्रकारों के बीच सरेआम गोली मारी जा रही है। इसी तरह धर्मांतरण बढ़ने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा चर्च तो भाजपा शासनकाल में बने हैं। अगर कोई अपनी मर्जी से धर्मांतरण करना चाहता है तो इसे कोई कैसे रोक सकता है।
आरक्षण सहित कई मामलों को लेकर सीएम ने विस्तार से जवाब दिया। देखिये पूरी बातचीत –
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal