Breaking News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 10 जवान शहीद; 1 ड्राइवर की भी जान गई : पीएम, राहुल गांधी, अमित शाह, भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया।

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर बुधवार को नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) में विस्फोट के कारण 10 जवान शहीद शहीद हो गए। एक ड्राइवर की मौत की खबर भी मिली है।

अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। बीते दिनों में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी। नक्सलियों की तरफ से भी लगातार घात लगाकर हमले किए जा रहे हैं।

जिस वाहन से जवान क्षेत्र में गए थे, उसके परखच्चे उड़ गए। शहीद जवानों के शव भी बिखरे हुए देखे गए। बुधवार दिन के 11 बजे यह मुठभेड़ की घटना हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर दुख जताया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस घटना को लेकर पीएम, गृहमंत्री, सांसद राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित कई प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया – दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

अमित शाह ने ट्वीट किया दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले से दुखी हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है। इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कियादंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान और एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!