द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक नवभारत उद्योग भवन इन फ्रंट ऑफ लोड आरटीओ रोड नं 1 तेलीबांधा रायपुर के द्वारा रूरल बैंक मित्र के लिए 10 पद । सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस इंडिया प्रा. लिमि. पदमनाभ चेंबर डोर नं 38/26 92 दूसरा फ्लोर कोचीन के द्वारा यूटीलिटी हेण्ड लोडर के लिए 175 पद, ड्राईवर , ऑपरेटर, हैवी व्हीकल, और आईटीआई/ बीएमई एजेंट के लिए 150-150 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे उपस्थित हो सकते है। पद, योग्यता, आयु और अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट और सोशल मीडिया पर प्राप्त कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
