Breaking News

सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे : शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा पहुंच चुके हैं। दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद सीएम भूपेश बघेल , गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम और डीजीपी अशोक जुनेजा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले कल 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के फौरन बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की गई। आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!