द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आगामी 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाने का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर समूचे छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर लोगों ने छत्तीसगढ़ की खानपान की परंपरा और संस्कृति को सहर्ष अपनाया है।
अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय और प्रदेश में संचालित पंजीकृत मदरसों में 1 मई को बोरे बासी खाने का आयोजन किया गया है। बोरे बासी पोषक तत्वों से भरपूर है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में 1 मई को दोपहर 12 बजे बोरे बासी का विशेष आयोजन किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
