Breaking News

मुख्यमंत्री हम सबके साथ मंच साझा कर रहे, यही असली सुराज : मानदेय बढ़ने पर आभार जताने आए कोटवार, होमगार्ड्स और ग्राम पटेल ने जताई खुशी

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये कोटवार, होमगार्ड्स और ग्राम पटेल की खुशी से साइंस कालेज मैदान गुलजार रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनका मानदेय बढ़ाने के निर्णय से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, बल्कि उनके श्रम का उचित मूल्य देने की दिशा में सार्थक निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए प्रदेश के स्थानीय तंत्र के इन कर्मठ कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किये।

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
बस्तर संभाग के ग्राम नकटीसेंभरा से आये कोटवार चैतराम बघेल ने बताया कि हम लोग बहुत मेहनत करते हैं और गांव में होने वाले हर प्रशासनिक कार्य में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आई और इस सरकार ने हमारी सुध ली। उन्होंने हमारी सेवाभूमि की उपलब्धता के आधार पर हमारा मानदेय बढ़ाया। हम सब उनका सम्मान करने पहुंचे हैं। हमने मुखिया से आभार व्यक्त करने का समय लिया और मुखिया ने हमें पूरा समय दिया। उनके साथ मंत्रीगण और अधिकारी भी आए। यह ऐसी सरकार है जो आखिरी पंक्ति के कर्मचारियों को भी साथ लेकर चलती है। सरगुजा संभाग से सत्यनारायण ने कहा कि सरकार आई तो हमारे गांव में कहा गया कि सुराज लाएगी। आज मुख्यमंत्री के साथ हम लोग सम्मेलन में मंच साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के ठीक बगल में हमारे संघ के पदाधिकारी अपना संबोधन दे रहे हैं। यही सच्चा सुराज है।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
दुर्ग के बोड़ेगांव के ग्राम पटेल ने कहा कि हमारा पद बहुत सम्मान का पद है। हम लोग लगातार हाशिये में जा रहे थे। यह बहुत बुरा लगता था, मुख्यमंत्री ने हमारा आत्मसम्मान भी लौटाया और मानदेय भी बढ़ाया। कबीरधाम से आये नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने कहा कि हमारा मानदेय पहले 13 हजार 200 रुपए था, अब सीधे छह हजार तीन सौ रुपए बढ़ा दिया है। लगभग पचास फीसदी मानदेय बढ़ गया। यह बहुत बड़ी वृद्धि है। हम अपने बच्चों को बेहतर पढ़ाई-लिखाई करा पाएंगे। हमारे घर वाले भी बहुत खुश हैं। हमारी सेवाओं का यह सच्चा सम्मान है। नगर सैनिक सविता डहाके ने कहा कि 22 साल से बहुत कम वेतन में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हमारे बारे में सोचा। हम कितने खुश हैं इसे बताने के लिए हमारे पास शब्द नहीं है।
आज हुए सम्मेलन में उनका सम्मान हुआ जो हमेशा लोगों के सम्मान के लिए तैयारी करते हैं। आयोजनों की व्यवस्था करते हैं। सुरक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया। उनके साथ मंच साझा किया। यह सब अभिभूत कर देने वाला अनुभव था। सभी ने कहा कि उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गाँव के बारे में सोचते हैं, अच्छा करेंगे। उन्होंने इतना अच्छा किया कि हम सबका जीवन इससे बढ़िया हो गया। यही असली सुराज है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!