Breaking News

वोरा की पहल से शहर में होगा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार : खनिज न्यास निधि से मिलेंगे 7 करोड़

द सीजी न्यूज

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमएफ की बैठक में दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए मंजूर किये गए हैं। जिले की शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित करने 5 करोड़ और स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ ही चिकित्सालय संधारण के लिए 2 करोड़ की मंजूरी दी गई है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से दुर्ग शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए प्रस्तावों को डीएमएफ की बैठक में मंजूरी दी गई।

बैठक में सांसद विजय बघेल, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। शहर के लिए स्वीकृत कार्यो के तहत नया गंजमण्डी काम्पलेक्स में सी मार्ट स्थापित करने 40 लाख रुपए, वार्ड 38 मिलपारा गंजमण्डी के पीछे 22 लाख की लागत से डोम शेड, गौठान में गोबर से पेंट और मशरुम उत्पादन हेतु इकाई की स्थापना के लिए 25 लाख और शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए मंजूर किये गए हैं।

वोरा ने शिवनाथ पुल और महमरा एनीकट के पास सुरक्षा चौकी व सीसीटीवी, जलसंकटग्रस्त वार्डों में बोर खनन, सरकारी स्कूलों में ग्रीन बोर्ड, ऑडोटोरियम व मानस भवन के लिए भी राशि की मांग की। वोरा ने शहर में विकास कार्यो के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिला खनिज न्यास निधि की राशि जिले के विकास कार्यों में खर्च नहीं हो पाती थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीएमएफ की राशि का सदुपयोग संबंधित जिले के विकास में खर्च करने के निर्देश दिये है। इसके सार्थक नतीजे मिल रहे हैं। स्वीकृत किये गए कार्यों से शहरवासियों के साथ ही पूरे जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!