द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को रात के समय भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के लोग हैं, ,जो शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही एक बच्ची, 5 महिला और 4 पुरुषों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था। बुधवार रात को करीब 9.30 बजे उनकी बोलेरो नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची। सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी।
मृतकों के नाम
- धर्मराज साहू
- उषा बाई साहू
- केशव साहू
- टोमिन बाई साहू
- लक्ष्मी बाई साहू
- कुमारी रमा साहू
- शैलेंद्र साहू
- संध्या साहू
- इशांत साहू
- ड्राइवर डामेश ध्रुव
- योग्यांश साहू
सीएम ने कहा- बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने देर रात ट्वीट कर लिखा – ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

