द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर दुर्ग में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने चार नगर निगम के स्टाफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। शहरी इलाकों को कैटल फ्री सिटी बनाने के लिए नगर निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई- चरौदा, रिसाली और नगर पालिका परिषद कुम्हारी द्वारा सभी निगमों में तारीखवार अभियान चलाया जाएगा। आज दुर्ग में पांचों निकायों के स्टाफ ने 74 मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा गया।
चारों निकायों द्वारा हर निकाय में 4 दिनों तक अभियान चलाने के बाद दूसरे निकाय में अभियान शुरू किया जाएगा। आज कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी (अतिक्रमण) दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के अलावा निकायों की टीमें मौजूद रही। दुर्ग, रिसाली और भिलाई चरोदा व कुम्हारी में भी इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा। आज विशेष अभियान के तहत वाय शेप ओवरब्रिज से पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, सुआ चौक से महाराजा चौक, बोरसी क्षेत्र, महाराजा चौक, स्टेशन रोड़, अग्रेसन चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पशुपालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़ें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

