Breaking News

राज्य सरकार के संरक्षण में हुआ दो हजार करोड़ का शराब घोटाला : इस्तीफा दे भूपेश सरकार – सरोज पांडेय

  • भाजपा महिला मोर्चा ने खोला  मोर्चा : सीएम बघेल का पुतला फूंका

द सीजी न्यूज

भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज सीएम भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया। भाजपा ने भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अलका बाघमार, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, मदन वढ़ाई, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर घोटालेबाजी का आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल सरकार से इस्तीफे की मांग की गई।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने अपने घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन शराबबंदी तो दूर इस सरकार ने अपने नुमाइंदों को सरकारी संरक्षण देकर दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। घोटाले का मुख्य आरोपी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई है। प्रदेश के युवा वर्ग से लेकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग सभी आज शराब की लत के गिरफ्त में है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के बीच भूपेश सरकार दवाई नहीं पहुंचा पाई थी, लेकिन ऑनलाइन शराब घर-घर पहुंचाई गई। सिर्फ कमीशनखोरी को लेकर इतने कर्मकांड करने के बाद प्रदेश की सरकार आम जनमानस के बीच क्या मुंह लेकर जाएगी। प्रदेश में हुए इस महाघोटाले में प्रदेश के कई बड़े अधिकारी, मंत्री के तार जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में इन घोटालेबाजों की पोल खुलते जाएगी और यह जेल के सलाखों के पीछे नजर आएंगे। सरोज पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पूरी सरकार से इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, डॉ शरद अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, डॉक्टर सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, जीत हेमचंद यादव, साजन जोसेफ, लता ठाकुर, रूपेश्वरी साहू, रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, चंद्रिका साहू, ममता जंघेल, बिंदु सिंह भुवाल, मंजू पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!