द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक में जाकर प्रधानमंत्री, अडानी और 40 प्रतिशत कमीशन पर सवाल पूछते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर कुछ नहीं बोलते। नकली शराब को सरकारी दुकान से बेचा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच के लिए तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। राहुल गांधी की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए।
रायपुर में आप नेता डॉ. पाठक ने कहा कि लोग कह रहे हैं घोटाले और भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस पार्टी में ऊपर तक जाता है। निष्पक्ष जांच ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में 27 करोड़ रुपए का होर्डिंग घोटाला हो जाता है, लेकिन महापौर को इसकी जानकारी नहीं होती है। बस्तर में माओवाद से लड़ते लगभग 1100 जवान शहीद हुए। उनकी याद में एक करोड़ की लागत से स्मारक बनाया गया और छह महीने में ही इसके पत्थर टूट कर गिरने लगे हैं। उसमें भी भ्रष्टाचार हो गया। भूपेश बघेल जी को शर्म आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन पर सरकार से सवाल पूछते हैं, लेकिन अपने प्रदेश में हो रहे घोटाले पर मौन रहते हैं। छत्तीसगढ़ में ईडी को शराब घोटाले के मामले में दो हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के सबूत मिले हैं। इसमें रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री का अब तक कोई बयान नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, उन्हें लूटा जा रहा है।

केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर साधा निशाना
आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शराब का कारोबार प्राइवेट नहीं, बल्कि सरकारी रूप से चलता है। यहां 800 सरकारी दुकानें और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) है। इस सरकारी कॉर्पोरेशन के ऊपर गंभीर आरोप लगे है।

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal