द सीजी न्यूज
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के बालक छात्रावास में पिछले दिनों भूत-प्रेत के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और समाचार पत्रों में छपी खबर अफवाह निकली। चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. यास्मीन खान ने खबर का खण्डन करते हुए बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार और वायरल वीडियों की छानबीन करने के बाद बालक छात्रावास में भूत-प्रेत के संबंध में वायरल वीडियों महज एक अफवाह साबित हुआ है। इसे शरारती तत्वों का कृत्य बताते हुए उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे अफवाह से बचें और हॉस्टल में बिना डर व भय के रह सकते है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचित कर दिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal