Breaking News

ईडी ने होटल कारोबारी पप्पू ढिल्लन को किया गिरफ्तार : स्‍पेशल कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड मंजूर की

द सीजी न्यूज

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज भिलाई के होटल और पुराने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में शामिल होने के आरोप में पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू ढिल्लन को कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को भिलाई से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया। टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची और कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर की चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी है। अनवर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ईडी ने होटल होटल गिरिराज के संचालक नीतीश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया, जहां पुरोहित की तबीयत बिगड़ने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। पुरोहित को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

अनवर ढेबर के वकील राहुल त्यागी ने कहा कि कोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। अदालत ने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी तरह की यातना या उत्पीड़न दिया गया है या नहीं, यह पता लगाने के लिए पूछताछ की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को संरक्षित किया जाए।

 

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!