द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा और ईडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने आज कहा कि कथित शराब घोटाले में उनका नाम जोड़ने की साजिश की जा रही है। भूपेश ने कहा कि हमने पहले ही ईडी को भाजपा का एजेंट बताया था। वह सही साबित हो रहा है। ईडी को भाजपा अपने अधीनस्थ संगठन के रूप में काम करा रही है। मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करना है।
बिलासपुर रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने ईडी की कार्रवाई के तरीकों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा है कि ईडी और डिस्टिलरों के बीच साठगांठ हो चुकी है। यदि डिस्टिलर्स बिना सरकार को पैसा दिए छत्तीसगढ़ में शराब बेच रहे हैं तो यह उनका अपराध है, लेकिन ईडी उन्हें गवाह के रूप में पेश कर रही है। बघेल ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले में विधि विशेषज्ञों की सलाह ले रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। बघेल ने कहा कि बीजेपी कहीं टिक नहीं पा रही है तो आईडी के जरिए षड्यंत्र कर रही है।
सीएम ने कहा कि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। या फिर बीजेपी डिस्टलरों को बचा रही है। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ACB इस मामले में जांच करेगी। विधि विशेषज्ञों से हम सलाह ले रहे हैं, जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
