Breaking News

2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर चंडी शीतल मंडल युवा मोर्चा ने किया सीएम का पुतला दहन

द सीजी न्यूज

दुर्ग | छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देश अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडी शीतला मंडल के अध्यक्ष शुभम साहू के नेतृत्व में चंडी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं से पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शराब को अवैध कमाई का जरिया बनाकर अनवर ढेबर को इस घोटाले का सरगना बना दिया। उसके द्वारा वसूली की रकम ‘ऊपर’ तक पहुंचाई गई। शराब घोटाला करके 40 प्रतिशत तक के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई, जो सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, मंडल महामंत्री आसिफ अली, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद चंद्र अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्राकर मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र देवांगन मंडल प्रभारी युवा मोर्चा राजा बैरागी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!