- जुलाई में ठगड़ा बांध का नया पिकनिंग स्पॉट का होगा शुभारंभ
द सीजी न्यूज
हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। वट सावित्री के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। प्राचीन कथाओं के अनुसार इस दिन माता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थीं। इसीलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। दुर्ग शहर में विधायक अरुण वोरा ने आज अनेक स्थानों पर शहर की सुहागिन महिलाओं को वट सावित्री की शुभकामनाएं देते हुए मनोकामना पूर्ण होने की ईश्वर से कामना की। वोरा ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में वट वृक्षों में चबूतरा का निर्माण किया जाएगा।
वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार भी वट सावित्री व्रत के दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बना। इस अवसर पर अनेक स्थानों पर वटवृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु के साथ पुत्र और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की।
विधायक अरुण वोरा ने सुभाष नगर, केलाबाड़ी, गंजपारा, गयानगर, चण्डी मंदिर, बैगापारा, पटरीपारा, स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर पहुंचकर व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं दी। वोरा ने विधायक निधि से 10 लाख की लागत से सुभाष नगर में सामुदायिक भवन की घोषणा भी की। वोरा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए रिक्त भूमि पर पौधे लगाएं। शहर को ग्रीन सिटी बनाने में योगदान जरूर दें।
महापौर के साथ किया ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण
वोरा ने आज ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट का महापौर और आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। यहां भव्य प्रवेश द्वार, आईलैण्ड में सुरक्षित पहुंच हेतु ग्रिल निर्माण, हरियाली और बच्चों का प्ले ग्राउण्ड, ब्रिज में पेटिंग, फू़ड जोन, रोप लाइट सहित बोट चलाने के लिए भरपूर पानी की व्यवस्था कर जुलाई माह में लोकार्पण की तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अजय मिश्रा, गोपाल सिन्हा, राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, देव सिन्हा, विनिश साहू, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, प्रकाश थवानी आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

