Breaking News

पद्मनाभपुर में 22 मई से श्रीमद् भागवत कथा   

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में 22 मई से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर मातृभूमि सेवा समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच व डोम बनाया गया है। बुलंद शहर उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध कथावचक पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज श्रीमद् भागवत कथामृत का श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भव्य पंडाल के अलावा पेयजल व प्रसाधन की सुविधा रहेगी। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस 22 मई को शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 23 से 29 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का कार्यक्रम होगा। 30 मई को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक महाभंडारा आयोजित किया गया है। कलश यात्रा रजिस्ट्रेशन हेतु मातृभूमि सेवा समिति (मो. 9826983062) से संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!