Breaking News

शहर में पेयजल संकट के लिए नगर निगम की पिछली परिषद जिम्मेदार : 20 साल तक नगर निगम में सत्ता रहे, लेकिन पानी सप्लाई की व्यवस्था नहीं सुधरी : भूपेश सरकार ने साढ़े 4 साल में दु्र्ग शहर में कराए ऐतिहासिक विकास कार्य : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग में जलसंकट के विरोध में 24 मई को भाजपा के नगर निगम के घेराव प्रदर्शन को बेसिर-पैर का प्रदर्शन बताया है। वोरा ने कहा कि दुर्ग में पेयजल संकट को लेकर तमाम अव्यवस्थाओं के लिए खुद भाजपा ही जिम्मेदार है। 20 साल तक नगर निगम की सत्ता में भाजपा काबिज रही और राज्य में 15 साल तक भाजपा का शासनकाल रहा। इसके बावजूद शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था नहीं सुधरी। चुनाव सामने देखकर मुद्दाविहीन भाजपा बौखला गई है और इसी बौखलाहट में दुर्ग नगर निगम में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

वोरा ने कहा कि बीते साढ़े चार साल के कांग्रेस शासनकाल में राज्य सरकार ने दुर्ग के विकास के लिए चार सौ करोड़ से अधिक राशि जारी की है। इस राशि से पेयजल संकट सहित नगर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के चौमुखी विकास को देखकर भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन सहित गौरवपथ निर्माण, शिवनाथ रिवर फ्रंट योजना, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना, शहर में करोड़ों रुपए की लागत से जगमग रौशनी बिखेरने सहित शहर का चौमुखी विकास किया जा रहा है। 

वोरा ने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी निवारण के लिए वे स्वयं लगातार प्रयासरत है। कुछ वार्डों में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने निगम कमिश्नर को तत्काल समस्या का समाधान करने कहा। निगम की टींम मौके पर जाकर व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। वोरा ने कहा कि भाजपा नेता चार साल तक कुंभकर्णी नींद में सोते रहे हैं। उन्होंने जनता की सुध नहीं ली है। आगामी विधानसभा चुनाव में केवल चुनावी लाभ के लिए भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।  लेकिन, भाजपा का असली चेहरा आम जनता अच्छी तरह देख चुकी है। आम जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!