Breaking News

दुर्ग में जिक्रे शोहदाए क़र्बला 20 से

द सीजी न्यूज

मुहर्रम के मौके पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी द्वारा दुर्ग में हर साल की तरह इस बार भी 10 दिनों तक तकरीर (प्रवचन) का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 20 जुलाई गुरुवार से 28 जुलाई तक रात 10 बजे से तकियापारा ईदगाह मैदान तकरीर का कार्यक्रम होगा। यहां मुफ्ती अनवर हुसैन बांदा (उत्तर प्रदेश) तकरीर करेंगे।

इस साल पैगंबर साहब के वंशज आले नबी औलादे अली फर्जंद ए गौसे आजम हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैयद मोहम्मद जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी कादरी मियां भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। हजरत कादरी मियां 2 दिनों तक 28 जुलाई व 29 जुलाई को दुर्ग शहर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनकी तकरीर (प्रवचन) का कार्यक्रम होगा।  

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के सेक्रेटरी जुनैद लाल आज़मी ने बताया मोहर्रम का कार्यक्रम विगत 65 वर्षों से दुर्ग में लगातार आयोजित किया जा रहा है। रोज तकरीर रात 10 बजे से रात 11 बजे तक होगी। मोहर्रम की दसवीं तारीख यौमे आशूरा के दिन दोपहर 2:30 बजे से तकरीर की जाएगी। इस मौके पर विशेष दुआ की जाएगी। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग शहर ने मुस्लिम समाज के ज्यादा से ज्यादा तादाद में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।  .

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!