Breaking News

महिला समूह ने बनाई गोबर से राखियां : अब तक 18000 से ज्यादा राखियों का ऑर्डर मिला : विधायक, महापौर ने सराहना की

  • मुंबई, चित्तौरगढ़ के अलावा अन्य शहरों में बिकेगी दुर्ग में बनी गोबर की राखियां, ऑनलाइन डिमांड शुरू

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से राखी बनाई जा रही है। मुम्बई और चितौरगढ़ के अलावा अन्य शहरों के व्यापारियों से अब तक 18 हज़ार से अधिक राखियों के ऑर्डर मिल चुके हैं। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस बार मांग ज्यादा है।

महिलाओं ने बताया कि गोबर को धूप में अच्छी तरह सुखाने से इसकी गंध 95 प्रतिशत तक दूर हो जाती है। इसके बाद गाय के घी, हल्दी, सफेद मिट्टी और चंदन के साथ सूखे गोबर का बारीक चूर्ण मिलाकर अन्य जैविक उत्पादों के साथ आटे की तरह गूंथकर रंगीन राखियां बनाई जाती हैं। किसी भी रासायनिक वस्तु का उपयोग नहीं किया जाता है। राखी में तुलसी,अश्वगंधा, कालमेघ के बीज भी मिलाया जा रहा है। ताकि, राखी को फेंकने की बजाय लोग गमले या घर के आंगन में रख सकें। समूह की अध्यक्ष गायत्री डोटे, व्यवस्थापक देवशीष घोष इन राखियों की बिक्री सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!