Breaking News

महादेव सट्टा ऐप : ED ने भिलाई में जूस फैक्ट्री पर मारा छापा

द सीजी न्यूज

भिलाई। ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर की जूस फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस जूस फैक्ट्री के देश भर में 14 आउटलेट हैं। ईडी अफसरों से जानकारी मिली है कि इस फैक्ट्री का डायरेक्टर किसी और को बनाकर सौरभ दुबई चला गया।

ईडी की टीम दुबई में बैठे ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। आज भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नेहरू नगर में दबिश दी। ईडी की रेड के बाद इस फैक्ट्री के डायरेक्टर सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी को भी ईडी ने अपने कब्जे में लिया है। ऑनलाइन सटोरिया सौरभ चंद्राकर के कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि ईडी ने सौरभ चंद्राकर से जुड़े लोग और उसकी संपत्तियों की खोजबीन भी शुरू कर दी है। ईडी से पता चला है कि सौरभ चंद्राकर ने नेहरू नगर सड़क-11 स्थित ओर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली है। बाद में इस कंपनी का डायरेक्टर अपने भाई गितेश चंद्राकर को बनाकर सौरभ चंद्राकर दुबई चला गया। इसके बाद फरवरी 2022 में गितेश चंद्राकर ने भी कंपनी छोड़ दी। उसने सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी को डायरेक्टर बना दिया।

जानकारी के अनुसार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में महादेव ऐप से ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार करने लगे। जब उसका यह कारोबार चल पड़ा तो उसने अपने भाई गितेश चंद्राकर को भी दुबई बुला लिया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!