Breaking News

विधायक-महापौर ने किया सुराना कॉलेज वार्ड में सड़क सीमेंटकरण कार्य का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। सुराना कॉलेज वार्ड 40 के वृंदावन कॉलोनी केलाबाड़ी में 10 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, वार्ड पार्षद नजहत परवीन की विशेष उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर के चौमुखी विकास के लिए भरपूर राशि दी है। सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षद नजहत परवीन द्वारा लाए गए सभी प्रस्तावों को तत्काल स्वीकृत किया गया है। यहां शीघ्र ही पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।

कार्यक्रम में दामोदर सोनी, हरीश सिन्हा, अकरम परवेज, प्रकाश धन्डोरे, गोविंद  धन्डोरे, कल्याण सिंह ठाकुर, मोहन सिंह, मोहम्मद उस्मानी,  पुष्पा राजपूत सहित भारी संख्या में वार्डवासी महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!