द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 115 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें 12 नामांकन निरस्त हुए।
पाटन विधानसभा क्षेत्र से अजय चंद्राकर (आप पार्टी ) के 2 आवेदन होने से निरस्त किया गया। पाटन में कुल 19 नामांकन दाखिल हुए।
भिलाई नगर में कुल 14 नामांकन दाखिल हुए जिसमें एक हरिचंद का नामांकन खारिज हुआ।
दुर्ग शहर से कुल 29 नामांकन दाखिल हुए जिसमें सुरेन्द्र कुमार वर्मा का हस्ताक्षर व शपथ न होने और जसमीत सिंह के प्रस्तावक का नाम न होने से नामांकन निरस्त हुआ।
दुर्ग ग्रामीण से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें 1 लक्ष्मी वर्मा (आम आदमी पार्टी ) का नामांकन निरस्त हुआ। वैशाली नगर से कुल 21 नामांकन दाखिल हुए जिसमें करीम अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और गणेश कुमार हिमांशु ( भारतीय जनता पार्टी ) का नामांकन निरस्त हुआ।
अहिवारा से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए जिसमें 5 नामांकन खारिज हुए। रिशि टंडन ( जनता कांग्रेस ), ओनी कुमार महिलांग (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजन कुठैल (कांग्रेस), संतोष कुमार बंजारे (बसपा) अमर दास नारंगे (शिवसेना) के नामांकन निरस्त हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
