- आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता अजय राजपूत को नोटिस जारी
द सीजी न्यूज
मोहला। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ता गोटाटोला निवासी अजय राजपूत को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रिटर्निग ऑफिसर हेमेंद्र भूआर्य द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी को 7 नवंबर को वोट दिये जाने और इनाम के रूप में 2 लाख रुपए प्राप्त करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल किया गया था। जिसकी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय को प्राप्त हुई। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इसी संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
