द सीजी न्यूज
दुर्ग। कांग्रेस के पूर्व पार्षद लीलाधर पल आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें विधानसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने भाजपा गमछा पहनकर सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान दुर्ग के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क अभियान गंजपारा सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 गंजपारा चौक गोकुल होटल के पास से शुरू हुआ। वार्ड क्रमांक 38 में गीता वर्मा के घर के पास से होते हुए जैन उद्योग मिल पारा, बैद्यनाथ पारा, महावीर कॉलोनी, बांस डिपो के समीप से होते हुए वार्ड क्रमांक 39 आनंद नगर, कुष्ठ आश्रम होते हुए इंदिरा पारा, मुकुंद भवन, विजयनगर, गांधीनगर का भ्रमण करते हुए शिवनगर और उड़िया कॉलोनी में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा में शामिल होने आम जनता को निमंत्रण पत्र देते हुए पीले चावल भी दिये गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
