Breaking News

प्रियंका गांधी के वायदों से जनता के मन में कायम हुआ विश्वास, सिर्फ कांग्रेस कर सकती है हर वर्ग का कल्याण और विकास : वोरा

  • खैरागढ़ में प्रियंका गांधी के मंच से वोरा ने किया 75 पार सीटें जीतने का दावा 
वार्ड 13 में जनसंपर्क करते हुए विधायक अरुण वोरा ने बुजुर्ग महिला को देखकर उन्हें फूलों का हार पहनाकर आशीर्वाद लिया।

द सीजी न्यूज

दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज फिर दोहराया है कि कांग्रेस ही देश की जनता के कल्याण के लिए कार्य कर सकती है। वोरा ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की पूरे देश में चर्चा है। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भूपेश सरकार ने राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किये। अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए। इस बार भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रैली में प्रदेश की जनता से वायदे किये जा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।

30 अक्टूबर को जालबांधा में प्रियंका गांधी की रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री व पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ दुर्ग शहर से उम्मीदवार अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, अहिवारा से निर्मल कोसरे, भिलाई नगर से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। भूपेश बघेल के साथ अरुण वोरा व अन्य प्रत्याशियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता वासुदेव चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अरुण वोरा अपने पिता मोतीलाल वोरा को नमन कर बाइक रैली के रूप में युवाओं के साथ निकले।

नामांकन दाखिल करने के बाद सभी नेता प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होने खैरागढ़ के जालबांधा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वोरा ने जमकर हुंकार भरी और इस बार 75 से अधिक सीटें जीतने के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। वोरा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी व भूपेश बघेल के नेतृत्व पर जन जन को भरोसा है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस बार 75 से अधिक सीट कांग्रेस पार्टी जीत कर आएगी और किसान, मजदूर, युवक, महिला, मध्यम वर्ग के कल्याण के साथ स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन लगातार जारी रहेगा।

वोरा ने कहा कि सभी को राशन, मुफ्त इलाज, घर के दरवाजे पर इलाज की सुविधा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आईटीआई, कॉलेज, हमर क्लिनिक जैसी सुविधाएं तभी तक मिलेगी, जब तक राज्य में कांग्रेस की सरकार है। आम जनता के कल्याण के लिए योजनाओं को मुफ्त की रेवड़ी कहने वाले केवल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

वोरा ने कहा कि ईडी, आईटी, सीबीआई की मदद से चुनाव जीतने की मंशा रखने वालों को जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। जिस तरह प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को विगत 5 वर्षों में संरक्षण प्राप्त हुआ है, उससे हर छत्तीसगढ़िया गौरवान्वित है। 3 दिसंबर को एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी वादे पूरे किए जाएंगे। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा के साथ ही आज गैस रिफिल में 5 सौ रुपए की सब्सिडी की घोषणाएं सर्वहारा वर्ग व सर्वसमाज के लिए राहत भरे कदम साबित होंगे। इस दौरान केबिनेट के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!