द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी शोर तेज हो गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पिछले पांच साल से पुलिस विभाग, पीडब्लूडी, पर्यटन जैसे विभागों के मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू के विकास को क्षेत्र की जनता ने खारिज कर दिया है। यहां भ्रष्टाचार और नियुक्ति, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर वसूली की ज्यादा चर्चा हो रही है। स्थिति ये है कि साहू समाज के मतदाता ही सवाल-जवाब कर रहे हैं।
इस इलाके में बड़ा मुद्दा ये है कि सरकार के पैसों से विकास कार्य कराए गए। छोटी मोटी समस्याओं के लिए गुहार लगाने पर कोई काम नहीं किया गया। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाकर खुद का खजाना भरने में व्यस्त रहे। ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हुई।
साहू समाज के लोग ही सवाल कर रहे हैं कि साहू समाज के कितने लोगों को नौकरी दिलाई ? सत्ता में होने के बावजूद समाज के लिए आखिर क्या किया ?
दरअसल, बीते पांच सालों में पुलिस विभाग में भर्ती और पीडब्लूडी में संविदा भर्ती के लिए साहू समाज सहित अन्य समाज के लोग महीनों तक भटकते रहे, लेकिन न साहू समाज के लोगों के लिए सिफारिश की गई, न किसी तरह की मदद की गई। केवल लेनदेन करने वालों से ही मतलब रहा। लिहाजा, अब साहू समाज से आवाजें उठने लगी है।
लोग कह रहे हैं कि सत्ता के अहंकार में समाज के लोगों को भूल गए तो अब चुनाव में समाज क्यों याद आ रहा है।
सवाल सही है।
किसी के पास इसका जवाब नहीं है।
सो, अब मान मनौव्वल का सिलसिला जारी है।
लेकिन समाज के लोगों ने तय कर लिया है ,,, पांच साल भटके हैं, लेकिन हमारी सुनी नहीं गई। अब हम भी नहीं सुनेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
