Breaking News

संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को भेंट किया 100 संपर्क डिवाइस किट : क्लास रूम को स्मार्ट क्लास रूम में रूपान्तरित करने के लिए डिजाइन किया गया है संपर्क डिवाइस

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल से जिला पंचायत सभाकक्ष में संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की और 100 संपर्क डिवाइस किट प्रदान किया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में राजनांदगांव जिला आगे रहा है। यहां शिक्षा और खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। यहां के छात्र-छात्राएं पढ़ाई में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी स्कूलों को यह डिवाइस नि:शुल्क उपलब्ध कराएं, जिससे जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा होगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, संपर्क फाउंडेशन के राष्ट्रीय परिचालन प्रबंधक प्रदीप राणा, प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ श्रीनिवास भवराजू, राज्य संचालन प्रबंधक छत्तीसगढ़ मुकेश रावत, जिला समन्वयक राजनांदगांव राज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संपर्क डिवाइस के माध्यम से प्राथमिक शालाओं के बच्चों को एससीईआरटी का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। डिजिटल शिक्षा के अंतर्गत 100 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। इस डिवाइस के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट टीवी से रूचिकर तरीके से पढऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह डिवाइस सहायक शिक्षक की तरह कार्य कर रहा है। इसमें सभी अध्याय और पाठ शामिल किए गए हैं। क्लास रूम को स्मार्ट क्लास रूम में रूपान्तरित करने के लिए यह डिजाईन किया गया है। जिले में बच्चे डिजिटल शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!