Breaking News

दुर्ग विधानसभा में क्षेत्र में भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज : मोदी सरकार में बढ़ा भारत माता का मान – गजेंद्र यादव

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने विधायक गजेंद्र यादव घर-घर जनसंपर्क कर नागरिकों से वोट की अपील कर रहे है। दुर्ग की आवश्यकताओं को दिल्ली से पूरा कराने वाले सांसद विजय बघेल को दोबारा सेवा का अवसर देने जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने भारत माता का मान बढ़ाया है। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान कर मोदी ने देशवासियो के सपने को साकार किया। देश की जनता मोदी को चाहती है और पूरे देश में मोदी की लहर है। जनता फिर से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तैयार है।

कसारीडीह की महिलाओ ने किया भाजपा प्रवेश

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड 41 सुभाष नगर की खिलेश्वरी साहू, पार्वती वर्मा, सीमा जंघेल, शीतल वर्मा, पुष्पा निर्मलकर, हेमीन साहू, रेखा पटेल, अंजना बोहरे ने मोदी की गारंटी और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर विधायक गजेंद्र के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने आश्वस्त किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विनायक नातू, गणेश निर्मलकर, रोमनाथ साह, डॉ. सुनील साहू, पोषण साहू, नरेश शर्मा, शिवेन्द्र परिहार, कविता तांडी, कांशीराम कोसरे, संजय शुक्ला, सुनील, दुष्यंत साहू, अनिल यादव, प्रीति साहू, सुनेति साहू, मनोज यादव, रितेश, देव चंद्राकर, प्रतीक उमरे, ताम्रध्वज यादव, मतीम शेख, प्रांजल भारदाज, आशुतोष यादव, अनिकेत यादव, झरना वर्मा, श्वेता कनोजिया, उत्तति साहू, अहिल्या यादव, पुरुषोत्तम, कुलदीप साह, संतोष कुमार, जयश्री राजपूत, बिन्दू भुवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!