Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विधायक गजेंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं। विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने हमें यह सीख दी है कि जीवन कर्म प्रधान है। भगवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं, क्या न करूं की स्थिति थी, तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना और जीतना सिखाता है। विधायक गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भारतीयों के लिए श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस पर्व को पूरे उत्साह से सभी को मनाना चाहिए। जन्माष्टमी पर दुर्ग विधानसभा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में भी शामिल होकर उत्साहवर्धन करेंगे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!