Breaking News

साय की सुशासन सरकार हार्ट पेशेंट को एबीजी किट उपलब्ध नहीं करा पा रही : सुशासन का दिखावा बंद करे भाजपा

द सीजी न्यूज

रायपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि हार्ट की सर्जरी कराने वाले 200 मरीज भटक रहे हैं। भाजपा की सरकार आते ही स्वास्थ्य सुविधा लचर हो गई है। हार्ट सर्जरी करने के लिए ए. बी.जी. किट नही हैं। इसकी वजह से मरीजो की ओपन हार्ट सर्जरी प्रभावित हो रही हैं।

इस किट से सर्जरी के दौरान मरीजों के रक्त में मौजूद ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को परखा जाता है। किट के अभाव से मरीजों की सर्जरी शुरू नही हो पा रही हैं। पिछले तीन महीनों से सर्जरी अटकी पड़ी है। भाजपा सरकार को जनता के जीवन से कोई लेना देना नहीं है। ये पोस्टर वाली सरकार है। जनता को इस पोस्टर सरकार को समझने की जरूरत है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!