Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों को कराया आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन

  • धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव : स्वस्थ रहने आयुर्वेद अपनाने की अपील की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद का नवाचार अंतर्गत 9 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने स्वस्थ और  निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने की अपील की। उन्होंने मौसम के अनुसार फल-सब्जियों को आहार में शामिल करने की अपील की। इस दौरान बच्चों को आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर उनके बेहतर सेहत की कामना की।

धमधा नाका दुर्ग स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में धन्वंतरि जयंती के अवसर पर 9 वां आयुर्वेद दिवस आयोजित हुआ। भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण पूजा-अर्चना के बाद स्वस्थ और निरोगी काया के लिए आयुर्वेद अपनाने की अपील करते हुए गजेंद्र ने कहा कि प्रथम सुखी वही जो निरोगी काया। प्रकृति से उत्पादित वस्तुओं को ही भोजन में शामिल करे। सनातन धर्म का बहुत अच्छा पर्व है दीपावली। प्रथम दिन हम सभी स्वस्थ रहे, इसलिए भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर जयंती मनाते है। दीप प्रकाश का प्रतीक होता है। प्रकाश ऊर्जा का प्रतीक है, अंधियारे से उजाले की ओर जाते है।

इस दौरान अस्पताल के स्टॉफ द्वारा योग करने प्रेरित करते हुए योग के विभिन्न आसनों को क्रमबद्ध तरिके से उसके लाभ बताते हुए सुंदर मंचीय प्रस्तुति दी गई। इसके पूर्व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर छ. ग. शासन आयुष विभाग द्वारा मैं हूँ मेधावी और बलवान क्यूंकि मैं लेता हूँ आयुर्वेद का वरदान पर आधारित कार्यक्रम में नन्हे बच्चों का तिलक आरती से अभिनन्दन किया गया। आयुर्वेद का स्वर्णप्राशन कराकर बच्चों के स्वस्थ और सेहतमंद रहने की कामना की गई। इस दौरान पार्षद कांशीराम कोसरे, पार्षद उषा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, उमेश यादव, महेंद्र यादव, संदीप भाटिया सहित अस्पताल के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ मिलेट्स उत्पाद का आनंद

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में महिला समूह द्वारा कोदो, कूटकी, रागी से बने खाद्य पदार्थो का स्टॉल लगाया गया था, जिसका विधायक गजेंद्र यादव ने अवलोकन किया। उपस्थित बच्चों के साथ मिलेट्स उत्पाद से बने विभिन्न पौष्टीक व्यंजन का आनंद भी विधायक ने लिया और महिला समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!